फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर को घर बुलाकर दुष्कर्म, स्टॉक ट्रेडिंग सिखाने के बहाने आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 03 Mar 2022 09:35 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान देवाशीष जैन (26) के रूप में हुई है। महिला डॉक्टर मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। 25 फरवरी को पीड़िता की एक स्टॉक ट्रेडिंग एप के माध्यम से आरोपी से जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशव पुरम इलाके में दिल्ली सरकार के एक अस्पताल की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी ने महिला को स्टॉक ट्रेडिंग सिखाने के बहाने कन्हैया नगर स्थित घर पर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान देवाशीष जैन (26) के रूप में हुई है। महिला डॉक्टर मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। 25 फरवरी को पीड़िता की एक स्टॉक ट्रेडिंग एप के माध्यम से आरोपी से जान पहचान हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी से ट्रेडिंग सिखाने की बात हुई थी। 27 फरवरी को आरोपी ने ट्रेडिंग सिखाने के लिए उसे अपने घर बुलाया। अगले दिन 28 फरवरी को भी वह ट्रेडिंग सीखने के लिए उसके घर गई थी। 

आरोप है कि उस दिन उसने महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। वहां से किसी तरह निकलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस टीम ने कई जगहों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें