फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बाइनरी ट्रेडिंग के नाम से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच जालसाजों ने इसके माध्यम से ठगी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर सेल (साइपेड) ने इंस्टाग्राम पर बाइनरी ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा कर राजस्थान में बारां के छबरा से देवेंद्र चौधरी (44) को गिरफ्तार किया है। वह एक नाबालिग और अन्य के साथ मिलकर ठगी कर रहा था। नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने अपने नाम से इंस्टाग्राम पर पेज बनाया हुआ था। वहां वह लोगों को निवेश पर रकम कुछ ही दिन में तीन गुना करने का झांसा देता था। वह बाइनरी ट्रेडिंग से संबंधित सेलिब्रिटीज और प्रभावशाली लोगों के वीडियो बनाकर अपने पेज पर शेयर करता था। इससे लोग उनके जाल में फंस जाते थे।
साइपेड के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों साइबर सेल को ठगी की एक शिकायत मिली थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर सर्फिंग के दौरान उसे ‘प्रॉफिट मेनिया’ नाम से पेज मिला। उस पर बाइनरी ट्रेडिंग के कई स्क्रीन शॉट थे। इसमें ट्रेडिंग के नाम पर कुछ ही दिन में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया गया था। उसने पेज चलाने वाले व्यक्ति से चैट की तो उसने अपना नाम दीपक साहू बताया। काफी बातचीत के बाद उसने यूपीआई पेमेंट के लिए एक क्यूआर कोड भेजा। उसने मोटी रकम ट्रांसफर कर दी तो उसका फोन रिसीव करना और मेसेज का जवाब देना बंद कर दिया गया। ठगी का अहसास होने पर उसने साइपेड से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बनाए पेज, टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। पता चला कि ठगी की रकम सीधे देवेंद्र चौधरी के खाते में जा रही थी। पुलिस ने राजस्थान के बारां में टीम भेज देवेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पता चला कि इंस्ट्राग्राम पेज राजस्थान के ही एक नाबालिग ने बनाया था। देवेंद्र की पत्नी भी उसकी मदद करती थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। छानबीन में पता चला कि ठगी काफी दिन से चल रही थी। इसमें नाबालिग का भी हिस्सा होता था।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने कहा है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, टेलिग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ठग सक्रिय हैं। यहां निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया जाता है। आजकल क्रिप्टो, माइनिंग डिजिटल करेंसी, बाइनरी ट्रेडिंग, ऑनलाइन बेटिंग, ऑनलाइन गेमिंग के जरिये ठग की जा रही है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच कर लें। ठगी हो जाने पर फौरन पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें