फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के 20 साल बाद पकड़े गए चार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुई हत्या के मामले में 20 साल से फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिशान दास उर्फ विष्णु दास, कांग्रेस दास, पप्पू यादव और नकुल दास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से बिहार व दिल्ली से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें दिल्ली ले आई है।
विज्ञापन

नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक शख्स की हत्या हुई थी। एसएचओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान हत्या करने वाले चारों आरोपी फरार मिले। जांच चलती रही। तीस हजारी अदालत ने पांच दिसंबर 2001 को चारों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया।
पुलिस ने लगातार आरोपियों की तलाश की। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने बिशानदास, कांग्रेस दास और पप्पू यादव को बिहार के बांका से पकड़ लिया। इन्हें तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया। बाद में कांग्रेस से पूछताछ के बाद चौथे आरोपी नकुल को नरेला से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें