फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ओमिक्रॉन की लहर में पहली बार संक्रमण से हुई मौत में आई कमी, पांच जनवरी के बाद रोजाना औसतन 15 की गई जान

Tue, 15 Feb 2022 09:46 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी कुल 16154 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी भी 2361 कोरोना मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। जबकि 46 मरीजों को कोविड निगरानी केंद्रों में भर्ती किया गया है।pri
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन की लहर में पहली बार दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौत में कमी आई है। इस साल पांच जनवरी के बाद दिल्ली में रोजाना औसतन 15 लोगों की मौत हुई। जबकि पिछले एक दिन में चार मौत दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं 28 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार दिल्ली में एक दिन के दौरान 600 से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उस दौरान एक दिन में 496 लोग संक्रमित मिले थे। जबकि एक मरीज की मौत हुई थी। साथ ही दैनिक संक्रमण दर 0.89 फीसदी दर्ज की गई लेकिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 586 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। इस दौरान 1092 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 42797 नमूनों की जांच में 1.37 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले थे। इसी के साथ ही कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,51,906 हुई है, जिनमें 18,22,414 मरीज ठीक हुए, लेकिन 26076 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के लेकर अभी भी दिल्ली में 3416 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 490 रोगी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं 183 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इनके अलावा 155 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी भी देनी पड़ रही है। इनमें से 37 मरीजों की हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी कुल 16154 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी भी 2361 कोरोना मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। जबकि 46 मरीजों को कोविड निगरानी केंद्रों में भर्ती किया गया है। आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 29 दिसंबर 2021 के बाद से रोजाना एक हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले, लेकिन पिछले महीने लहर का पीक गुजरने के बाद आई गिरावट की वजह से बीते पांच दिनों से दिल्ली में रोजाना एक हजार से कम लोग संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं संक्रमण दर में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें