सूचना के बाद एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में महिला एसआई प्रियंका, एएसआई प्रमोद व हवलदार रोहित सोलंक की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर अमन ने पिस्टल निकाल ली। वह गोली चला पता उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपराध शाखा में तैनात महिला एसआई प्रियंका ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर इनामी गैंगस्टर संगम विहार निवासी अमन खान (22) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने अरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से हत्या व हत्या का प्रयास के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। अमन खान के कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा डीसीपी मनोज सी के अनुसार शाहरुख, अमन डैन्नी उर्फ गोविंदा और पवन हथियारों से लैस होकर 22 व 23 मार्च, 2021 की रात दक्षिणपुरी गए थे। यहां पर इन्होंने विरोधी गिरोह रवि गंगवाल के सदस्य अमित मद्रासी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। गोली लगने के बावजूद अमित मौके से भाग गया था। इसके बाद शाहरुख व अन्य सदस्यों ने रवि गंगवाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद इन्होंने सन्नी के भाई व रवि गंगवाल गिरोह के मुख्य सदस्य कुणाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बाबत अंबेडकर नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बदमाशों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील तेओतिया को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि शाहरुख का साथी अमन खान सरायकाले खां बस स्टेंड पर साथी से मिलने आएगा। उसके पास हथियार भी होंगे।
सूचना के बाद एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में महिला एसआई प्रियंका, एएसआई प्रमोद व हवलदार रोहित सोलंक की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर अमन ने पिस्टल निकाल ली। वह गोली चला पता उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि शाहरुख के कहने पर उसने डैनी, पवन आदि ने अमित मद्रासी व कुणाल को गोली मारी थी। अमर हाशीम बाबा के गिरफ्तार होने के बाद हाशिम बाबा गिरोह को चला रहा था। शाहरुख खान के संपर्क में आने के बाद ये अपराध की दुनिया में उतरा था।