फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अट्टहास सम्मान' की घोषणा: 'शिखर सम्मान' डॉ. प्रेम जनमेजय और 'युवा सम्मान' अनुज खरे को

Sat, 18 Dec 2021 12:34 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कोरोना की वजह से पैदा हुए हालातों को ध्यान में रखते हुए बीते दो वर्षों से इन प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा नहीं हो पाई थी। अब इन सम्मानों की घोषणा एक साथ की गई है।
विज्ञापन
prem janmejay and anuj khare - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था 'माध्यम' की तरफ से हर साल देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकारों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अट्टहास शिखर सम्मान की घोषणा हो गई है। वर्ष 2020 के लिए अट्टहास शिखर सम्मान ख्यात व्यंग्यकार डॉ. प्रेम जनमेजय को व अट्टहास युवा सम्मान व्यंग्यकार अनुज खरे को दिया जाएगा। वहीं, वर्ष 2019 के लिए अट्टहास शिखर सम्मान वरिष्ठ व्यंग्य नाटककार पद्मश्री दयाप्रकाश सिन्हा को व अट्टहास युवा सम्मान लखनऊ के पंकज प्रसून को दिया जाएगा।

विज्ञापन


कोरोना की वजह से पैदा हुए हालातों को ध्यान में रखते हुए बीते दो वर्षों से इन प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा नहीं हो पाई थी। अब इन सम्मानों की घोषणा एक साथ की गई है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले इन रचनाकारों को दो जनवरी 2022 को दिल्ली के हिंदी भवन में पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 

व्यंग्यकारों में प्रतिष्ठा का पर्याय है 'अट्टहास'
उल्लेखनीय है कि साहित्यिक संस्था 'माध्यम' द्वारा वर्ष 1990 में इन पुरस्कार को दिए जाने की शुरुआत की गई थी। उस वर्ष ख्यात रचनाकार मनोहर श्याम जोशी व जाने माने व्यंग्यकार शरद जोशी को इस सम्मान से नवाजा गया था। उसके बाद से यह सम्मान साहित्य जगत में प्रतिष्ठा का दूसरा नाम बन गया। इसे पाने वालों में हुल्लड़ मुरादाबादी, श्रीलाल शुक्ल, शैल चतुर्वेदी, अशोक चक्रधर, केपी सक्सेना, सुरेंद्र शर्मा सहित कई अन्य बड़े हास्य-व्यंग्य रचनाकारों का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें