फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर: कबाड़ी वाला बनकर करता था रेकी, चोर के शातिराना अंदाज से पुलिस भी हैरान

Sat, 18 Dec 2021 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में एक चोर कबाड़ी वाला बनकर रेकी करने के बाद चोरी करता था। सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद पुलिस ने चोर को दबोच लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो दिन में कूड़ा बीनने या कबाड़ी बनकर मकानों की रेकी करता था और उसके बाद मौका मिलते ही दिन में घर में घुसकर कीमती सामान चुरा कर फरार हो जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लाखों का चोरी का सामान बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 11 दिसंबर को शाहबाद डेयरी स्थित एक घर में चोरी की शिकायत मिली। 

शिकायतकर्ता महिला बैंक में कार्यरत है। जांच में पता चला कि बदमाश घर से सोने के गहने और चांदी के बर्तन, 20 हजार रुपए और अन्य कीमती सामान की चोरी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कूड़ा बीनने वाला कैद हुआ था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कबाड़ी का काम करने वाले अली हसन को हिरासत पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

उसने बताया कि दिन में कबाड़ी का काम करने के दौरान घरों की रेकी करता था। बाद में उन घरों को निशाना बनाता था जो दिन में बंद रहता था। पुलिस ने अली हसन के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि अली हसन पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें