फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन : नामी कॉलेजों में बंद हो जाएंगे कई पाठ्यक्रमों में दाखिले

Fri, 15 Oct 2021 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वहीं, दाखिले रद होने पर कुछ कॉलेजों में मल सकते हैं विकल्प।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट ऑफ के दाखिले बुधवार को बंद हो चुकेहैं। अभी इस कट ऑफ के आधार पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि शुक्रवार तक है। लेकिन इसी कट ऑफ में नामी कॉलेजों में राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, व साइकोलॉजी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स में काफी दाखिले हो गए हैं। ऐसे में कई कॉलेजों में इन कोर्सेज के लिए तीसरी कट ऑफ जारी नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


आईपी कॉलेज में कई कोर्सेज की सामान्य की सीटें भर जाएंगी। यहां कुल 1300 सीटें हैं, जिसमें से करीब 900 भर चुकी हैं। यहां बीए ऑनर्स संस्कृत कोर्स में दाखिला खुला रहेगा। हिंदू कॉलेज में भी कई कोर्सेज के लिए 1850 दाखिले हो चुकेहैं। यहां दूसरी कट ऑफ में इकोनॉमिक्स व बीकॉम ऑनर्स व कुछ साइंस कोर्सेज में दाखिले खुले थे। लेकिन अब इन कोर्सेज में भी दाखिले हुए हैं। बीकॉम ऑनर्स में तो कुल 79 सीटों पर 101 दाखिले हो चुके हैं। हालांकि कॉलेज में तीसरी कट ऑफ में भी इकोनॉमिक्स केलिए दाखिले खुले रहेंगे। 

वहीं कुछ कॉलेजों में दाखिले रद भी हुए हैं, इस कारण से तीसरी में कट ऑफ में मामूली गिरावट के साथ छात्रों केलिए दाखिले का चांस बन सकता है। हालांकि कॉलेज में सीट उपलब्ध होने पर ही दाखिला मिल सकेगा। आर्यभट्ट कॉलेज में भी अंग्रेजी, इतिहास, कंप्यूटर साइंस, गणित, ईकोनॉमिक्स में दाखिले तीसरी कट ऑफ के लिए बंद हो जाएंगे। अब कॉलेज शुक्रवार को तीसरी कट ऑफ को लेकर बैठक करेंगे। जिसकेबाद शनिवार को तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली और दूसरी कट ऑफ में दाखिले की स्थिति
कुल आवेदन: 1,18,878
फीस भुगतान: 48,582
दाखिले मंजूर: 10,591

नोट: दाखिले मंजूर का आंकड़ा बृहस्पतिवार का है। यह सभी आंकड़े शाम 6 बजकर 51 मिनट तक के हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें