फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी : गिरफ्त में अशरफ का मददगार मौलवी, मोबाइल भी उगल रहा राज

Fri, 15 Oct 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

 मौलवी को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही था। वह पाकिस्तान आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी के साथ घूमता था और कई कामों में उसकी सहायता करता था।
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद अशरफ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के गिरफ्तार आतंकी मो. अशरफ का साथ देने के आरोप में शास्त्री पार्क से एक मौलवी को उठाया है।  मौलवी को बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही था। वह पाकिस्तान आतंकी मोहम्मद अशरफ उर्फ अली अहमद नूरी के साथ घूमता था और कई कामों में उसकी सहायता करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मौलवी मो.अशरफ  की किस तरह सहायता करता था। क्या वह भी किसी वारदात में शामिल रहा है। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों ने मौलवी को पूछताछ में हिरासत में लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आया है कि मेरठ समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई युवक आतंकी मो. अशरफ के संपर्क में थे। स्पेशल सेल ने 12 अक्तूबर को मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया है उस दिन से इन युवकों के मोबाइल बंद हो गए हैं। इनमें से एक युवक मेरठ के पास स्थित एक गांव का रहने वाला है। इस युवक का मोबाइल भी 12 अक्तूबर से बंद है। इस युवक ने मोहम्मद अशरफ के साथ काम किया है। वह कई जगह आतंकी के साथ गया है। उसने आतंकी का हवाला का काम किया है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इन युवकों को पकडने के लिए मेरठ समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बृहस्पवितार देर शाम तक दबिश दे रही थीं। ये युवक पैसे व अन्य तरीके से मो. अशरफ की सहायता करते थे। इन युवकों को पता था कि मोहम्मद अशरफ पाकिस्तानी है, इसके बावजूद इन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी। 
विज्ञापन


गला रेत कर छह जवानों को जिंदा जला दिया था-
स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मो. अशरफ ने अन्य आतंकियों के साथ हैदरपुरा, श्रीनगर में सेना के छह जवानों का गला रेत कर उन्हें जिंदा जला दिया था। इसके साथ दिल्ली हाईकोर्ट बम धमाकों का आरोपी गुलाम सरबर भी था। इसने अन्य साथियों के साथ वहां से गुजर रही सेना की तीन जिप्सियों में से पिछले वाली जिप्सी पर बस्ट फायर किया था। इससे छह जवान घायल हो गए थे। इसके साथियों ने जवानों का गला रेत दिया था और फिर उनको पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। दिल्ली पुलिस ने जब मिलिट्री इंटेलीजेंस(आईएम) से इस घटना के बारे में पूछा तो आईएम ने इस तरह की जून, 2013 में इस तरह की घटना होने की पुष्टि की है।  

जम्मू कश्मीर में छह से ज्यादा आतंकी वारदात की हैं-
आतंकी मो. अशरफ ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने जम्मू कश्मीर में छह से ज्यादा आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है। हर बार वह हैंडलर नासिर के कहने पर जम्मू कश्मीर गया। उसने उद्यमपुर, जम्मू में वारदात के लिए रैकी की थी। इसके बाद वहां हथियार ले जाकर आतंकियों को दिए थे। कई बार इसे जम्मू जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध करवाई जाती थी। मौलाना की ड्रेस में होने के कारण कोई कुछ कहता नहीं था। जुलाई, 2010 में बारामूला में आतंकी हमले के लिए इसने अन्य आतंकियों के लिए हथियार पहुंचाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें