फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद विहार में कारोबारी का चालक रेंज रोवर व 3.50 लाख रुपये लेकर हुआ फरार

Wed, 27 Oct 2021 09:29 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कारोबारी शशि मोहन गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित शशि मोहन (66) परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के महारानी बाग इलाके में रहते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के आनंद विहार इलाके में मंगलवार को कारोबारी का चालक 75 लाख कीमत की रेंज रोवर व 3.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। कारोबारी शशि मोहन गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित शशि मोहन (66) परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के महारानी बाग इलाके में रहते हैं। 
विज्ञापन


वह दीपक मेमोरियल अस्पताल के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को वह अपने कार चालक लोकेश के साथ नोएडा से दयानंद विहार स्थित निर्माणाधीन अस्पताल की साइट पर पहुंचे। चालक कार लेकर बाहर खड़ा रहा। 

शशि अंदर मीटिंग में चले गए। बाद में वह वह वापस आए तो लोकेश गायब था। कार में शशि का लैपटॉप, बैग में साढ़े तीन लाख रुपये भी मौजूद थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें