फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड के रास्ते पर नहीं प्रवेश कर सकेंगे वाहन, बसों के रूट में बदलाव

Mon, 24 Jan 2022 09:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शांति पथ से कनॉट सर्कस/नई दिल्ली रेलवे के लिए बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोल चक्कर, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉटसर्कस से आगे दोनों दिशाओं में जाएंगी। इस रूट की बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से वापसी यात्रा पर होंगी।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2022 - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को विजय चौक, राजपथ, राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग-बहादुरशाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग पर सुबह चार बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग से होकर लालकिला पहुंचेगी। परेड को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किए जाएंगे। डीटीसी ने बसों के सुचारू तौर पर संचालन के लिए बसों के रूट में बदलाव किए हैं।

14 जगहों पर बसों के रूट में होगा बदलाव

- शांति पथ से कनॉट सर्कस/नई दिल्ली रेलवे के लिए बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोल चक्कर, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉटसर्कस से आगे दोनों दिशाओं में जाएंगी। इस रूट की बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से वापसी यात्रा पर होंगी।

विज्ञापन

- अफ्रीका एवेन्यू-विनय मार्ग से विनय मार्ग से होकर कनॉट सर्कस/नई दिल्ली स्टेशन जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, अपर .रिज रोड, शंकर रोड चौराहा, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंच कुइयां रोड/ लिंक रोड पर दोनों दिशाओं में गंतव्य के लिए जाएंगीं।
- अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड टी पाइंट, लोधी कालोनी-18 ब्लॉक से इंडिया गेट और जनपथ की तरफ आने वाली बसों के रूट भी परिवर्तित होंगे। ऐसे कुल 14 पॉइंट हैं, जहां से बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें