फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: समयपुर बादली में ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख की चोरी, पुलिस को कर्मचारियों पर शक

Mon, 24 Jan 2022 09:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भलस्वा डेयरी निवासी प्रकाश शर्मा सिरसपुर स्थित रिलायंस ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। प्रकाश के अलावा यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार सुबह प्रकाश ने पुलिस को डिलीवरी प्वाइंट में चोरी होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली इलाके में स्थित एक ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट से 11 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। पुलिस डिलीवरी प्वाइंट में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


भलस्वा डेयरी निवासी प्रकाश शर्मा सिरसपुर स्थित रिलायंस ग्रोसरी डिलीवरी प्वाइंट में बतौर सुपरवाइजर काम करता है। प्रकाश के अलावा यहां करीब 20 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार सुबह प्रकाश ने पुलिस को डिलीवरी प्वाइंट में चोरी होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात काम खत्म होने के बाद दूसरे सुपरवाइजर देवेंद्र ने गेट में ताला लगाया था। ताले की चाबी उसके अलावा देवेंद्र और एक अन्य कर्मचारी धमेंद्र के पास होती है।

उसने बताया कि रविवार सुबह उसके आने से पहले कुछ कर्मचारी पहुंच गए थे। प्रकाश ने अपनी चाबी से डिलीवरी प्वाइंट को खोला। अंदर जाने पर पीछे का एक गेट खुला हुआ पाया और वहीं दीवार को काटकर एक बड़ा सा छेद बनाया गया था। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे लोहे की तिजौरी से 11 लाख रुपये गायब थे। साथ ही चोर एक सीपीयू भी अपने साथ ले गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीछे के दरवाजे का लॉक चाबी से खुलता है, जिसे बदमाशों ने खोला था। पुलिस को शक है कि यहां काम करने वाले कर्मचारी की मिलीभगत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें