शुरुआती जांच में पता चला कि गुरुवार रात सन्नी और भरत की आरोपियों से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। रात में दोनों दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी मंगोलपुरी वाई ब्लॉक के रहने वाले हैं।
नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस इनके ठिकानों पर दबिश दी और देर रात सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान कासिफ, फरदीन, दानिश के रूप में हुई है। जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों भाईयों ने उनकी बहन को अपशब्द कह दिया था, जिसका विरोध करने पर दोनों भाई झगड़ा करने लगे।