दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार धर्मेंद्र कुमार ड्राइवर की नौकरी करता है और उसकी कैब रंगपुरी पहाड़ी से मुनिरका के लिए 27 फरवरी को बुक कराई थी। कार में सवारी बनकर बैठे आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर नेल्सन मंडेला मार्ग पर उसकी वैगन आर कार लूट ली। आरोपियों के साथ दो युवतियां भी थीं।
एक युवती व अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल की देखरेख में वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, एसआई मुकेश की टीम ने जांच शुरू की। एसआई मुकेश की टीम ने जांच के बाद सचिन, मौसम उर्फ मनोज (27), राहुल, एक नाबालिग व युवती नाजमीन को वसंतकुंज इलाके से तीन फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी युवती टीना व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रंगपुरी पहाड़ी निवासी सचिन (29) सिविल डिफेंस कर्मी है और उसकी ड्यूटी डीसीडी में चल रही थी। मौसम इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसका महिपालपुर में मैनपॉवर सप्लाई करने का बर्मन इवलेशन नाम से कार्यालय है। नाजमीन, टीना, राहुल व नाबालिग समेत सभी ज्यादातर आरोपी मौसम के कार्यालय में काम करते थे। सभी लोगों ने जल्द अमीर बनने के लिए कार को लूटने की साजिश रची थी। ये कैब को बेचने यूपी ले रहे थे, मगर सीएनजी खत्म होने की वजह से कैब रास्ते में खराब हो गई थी।