फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आईएसबीटी पर बैग चोरी करने वाला गिरफ्तार, मदद का झांसा देकर हो जाता था फरार

Thu, 23 Dec 2021 05:42 PM IST
सुशील कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार शख्स की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डेन निवासी सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले दवाई की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर बैग चोरी करने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को मदद का झांसा देकर बैग उड़ा लेता था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार शख्स की पहचान गाजियाबाद के शालीमार गार्डेन निवासी सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले दवाई की दुकान चलाता था। धंधे में घाटा होने पर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। 

हरियाणा के हिसार निवासी एक 56 वर्षीय महिला ने कश्मीरी गेट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, जैसे ही वह आईएसबीटी पहुंची, शख्स ने उन्हें मदद का झांसा देकर बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चोरी किए गए बैग से कपड़े, मोबाइल फोन, ज्वैलरी और डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें