फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियम तोड़ने पर सरोजनी नगर मार्केट की कुछ दुकानें बंद

Fri, 13 Aug 2021 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, दो दिनों तक बंद रहेंगी
विज्ञापन
सरोजिनी नगर मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर दक्षिणी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट की कुछ दुकानों को दो-दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बाजार में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। मार्केट एसोसिएशन और विक्रेता आम जनता से कोविड के नियमों का अच्छे से पालन नहीं करा पाए और न ही भीड़ को नियंत्रित कर पाए। बाजार में उमड़ी भीड़ तेजी से कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकानें खुली रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें