फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोविड प्रोटोकॉल तार-तार : हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद व्यापारी घबराए, आज बुलाई महापंचायत

Sun, 20 Jun 2021 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद से आशंकित हैं दिल्ली के कारोबारी
  • आज 200 व्यापारी संगठन कोविड गाइडलाइन को लेकर सुझाव पर चर्चा करेंगे
विज्ञापन
सदर बाजार - फोटो : twitter/ Syed Suhail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में बढ़ रही भीड़ और कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से पालन नहीं होने से व्यापारियों की परेशानी भी बढ़ गई है। अदालत के आदेश के बाद इसे लेकर व्यापारी भी गंभीर हो गए है। दरअसल उन्हें एक बार फिर लॉकडाउन के आसार दिखने लगे है। दिल्ली सरकार ने भी अनलॉक-3 के दौरान इस तरह की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


दिल्ली के बाजारों में बढ़ रही भीड़ और  दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा निर्देश का गंभीरता से पालन नहीं होने की अदालत की टिप्पणी के बाद व्यापारियों ने महापंचायत बुलाई है। 

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को बुलाई गई पंचायत में दुकानदारों को जागरुक करने पर चर्चा होगी। चैबर ऑफ ट्रेड (सीटीआई) चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इस महापंचायत  में 200 से अधिक  संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है, इसमें मार्केट एसोसिएशन, सैलून एसोसिएशन्स,  रेस्टोरेंट्स, इंडस्ट्री और मॉल एसोसिएशन्स  भी शामिल  होंगे। 
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के बाजारों में बढ़ रही भीड़ को लेकर जो टिप्पणी की है उसको दिल्ली के व्यापारी गंभीरता से ले रहे हैं , व्यापारियों की कांफ्रेंस में इसी मुद्दे पर चर्चा होगी कि बाजारों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किस तरह किया जाए? इसमे  मार्केट एसोसिएशन्स क्या भूमिका निभा सकती हैं? इस बात पर भी चर्चा होगी कि बाजारों में भीड़ इकट्ठी ना हो, हर व्यक्ति मास्क लगाए रहे। बिना मास्क लगाए किसी भी ग्राहक को अटेंड ना किया जाए।

बाजारों में एसोसिएशन्स सर्कुलर निकालकर दुकानदारों और कर्मचारियों को समय समय पर सचेत करें। नकद के लेनदेन में हमेशा हाथों को सैनेटाइज करें। मीटिंग में कारोबारियों से मिलने वाले सुझावों को सीटीआई सरकार तक पहुंचाएगी। 

फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने भी कहा कि दिल्ली में ट्रायल आधार पर बाजार खोलने का जिक्र पिछले रविवार को किया था। यदि किसी लापरवाही बरती गई तो एक बार फिर लॉकडाउन झेलना पड़ सकता है। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद व्यापारियों को सजग होना जरूरी है। चांदनी चौक के व्यापारी श्रीभगवान बंसल ने कहा है कि बाजार में लापरवाही रही तो सभी मुसीबत में फंसेंगे। 

महापंचायत में शरीक होने वाले बाजार
चांदनी चौक, सदर बाजार, लाजपत नगर, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, करोल बाग, कमला नगर, कनॉट प्लेस, खान मार्केट, नेहरू प्लेस, साउथ एक्स, सरोजनी नगर, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, राजौरी गार्डेन, पीतमपुरा, रोहिणी। 

क्या कहा था हाईकोर्ट ने
हाईकोर्ट ने राजधानी के बाजारों में कोरोना नियमों के उल्लंघन पर संज्ञान लेते हुए चिंता जाहिर की। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी लापरवाही के कारण तीसरी लहर बेहद जल्द आएगी। ऐसे में ऐसी लापरवाही की अनुमति नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर इस तरह का व्यवहार जारी रहता है तो हम सब बड़ी मुसीबत में होंगे। अगर ऐसा होता है तो ईश्वर हमारी मदद करें। 

हाईकोर्ट ने केंद्र व दिल्ली सरकार को कड़े कदम उठाने, दुकानदारों को जागरूक करने और मार्केट एवं वेंडर एसोसिएशनों के साथ बैठकें करने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति नवीन चावला एवं न्यायमूर्ति आशा मेनन की अवकाशकालीन खंडपीठ ने एक हाईकोर्ट जज को व्हाट्सएप पर एम्स के डॉक्टर द्वारा भेजे गए कुछ फोटोग्राफों पर गौर किया। इनमें बाजार में वेंडर कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें