फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का संकट : आज दिल्ली में जलापूर्ति होगी प्रभावित, इस नंबर पर फोन कर मंगवा सकते हैं टैंकर

Sun, 20 Jun 2021 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जल बोर्ड के मुताबिक, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है जिसको शोधित किया जा रहा है लेकिन, शैवाल की मात्रा अधिक होने की वजह से वजीराबाद शोधन केंद्र और चंद्रावल शोधन केंद्र की क्षमता पर असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
पानी की किल्लत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमस भरी गर्मी के बीच आज दिल्लीवालों को पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। यमुना में अमोनिया और शैवाल की मात्रा बढ़ने के कारण जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है। हालांकि, अधिक परेशानी होने पर लोग केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1916 पर कॉल कर टैंकर की व्यवस्था कर सकते हैं। 

विज्ञापन

   
जल बोर्ड के मुताबिक, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है जिसको शोधित किया जा रहा है। लेकिन, शैवाल की मात्रा अधिक होने की वजह से वजीराबाद शोधन केंद्र और चंद्रावल शोधन केंद्र की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इससे  पानी की आपूर्ति में 25 फीसदी तक कमी आ सकती है।

जल बोर्ड के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों में हिंदूराव अस्पताल, करोलबाग, पहाड़गंज, कमला नगर, एनडीएमसी इलाका, इंद्रापुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्स, ग्रेटर कैलाश व बुराड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें