फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर : बारिश का सिलसिला जारी, हवाओं से बढ़ गई ठंडक

Sun, 09 Jan 2022 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीती रात भी यही हुआ और अब भी एनसीआर के कई हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी और कहीं बौछार चल रही है। बारिश के साथ चल रही हवाओं ने माहौल को ठंडा कर दिया है। 
विज्ञापन
जीटी करनाल रोड पर तेज बारिश.... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार की रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बीती रात भी यही हुआ और अब भी एनसीआर के कई हिस्सों में कहीं बूंदाबांदी और कहीं बौछार चल रही है। बारिश के साथ चल रही हवाओं ने माहौल को ठंडा कर दिया है।  मौसम विभाग पहले ही पूरी दिल्ली और एनसीआर (हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा) के आसपास और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के साथ भारी बारिश का अनुमान व्यक्त कर चुका था।  

विज्ञापन



जलभराव के हालात बने
कल लगातार हुई बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर, मुकरबा चौक से जहांगीरपुरी, धौला कुआं के पास रिंग रोड सहित निचले हिस्सों के सभी प्रभावित इलाकों में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण उन वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके वाहन खराब हो गए। रास्ते में न तो कोई मैकेनिक था और न ही इसे कहीं भी छोड़ सकते थे। पुल प्रह्लादपुर के पास बसें पानी में ही रुक गई तो कई कार चालक भी हालात को देखते हुए पहले ही लौट गए। जहांगीरपुरी बस डिपो और मेट्रो स्टेशन के बाहर भी सुबह के वक्त जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। इस कारण बसों के रूट में भी बदलाव कर दिया गया। 

इन स्थानों में हुआ जलभराव
शुक्रवार को बारिश के दौरान प्रगति मैदान, आईटीओ, आश्रम, आनंद विहार, सरिता विहार, आजाद मार्केट, जखीरा, धौला कुआं, मथुरा रोड, विकास मार्ग, रिंग रोड,रोहतक रोड, संगम विहार, किराड़ी, आईपी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड, मंडावली अंडरपास, पुल प्रहलादपुर अंडपास, द्वारका, नांगलोई, कराला आदि स्थानों पर जलभराव हुआ। 
विज्ञापन


लगातार बारिश से भी सड़कें रही वीरानी
सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान हर तरफ सख्ती दिखीं और मुख्य सड़कों पर दुकानें भी बंद रहीं। बंदिशें होने की वजह से बसों में एक-तीन यात्री ही दिखे। कभी अगर संख्या बढ़ी भी तो कुछ स्टॉप बाद फिर कम हो गई। लगातार बारिश और संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों ने भी घर में रहना बेहतर समझा, इसलिए सार्वजनिक परिवहन और कुछ निजी वाहनों को छोड़, सड़कें वीरान दिखीं। बसें नियत समय पर अलग अलग रूटों पर चलती रहीं। न तो कहीं जाम और न ही देरी होने की चिंता। न तो कोई पैदल चलता नजर आया और दोपहिया वाहनों की संख्या भी काफी कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें