फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, सिपाही जख्मी, दो महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 23 May 2022 08:00 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान पूनम (30) और सुनीता (30) के रूप में हुई है। दोनों खजूरी खास इलाके में रहती हैं। इनका शराब का धंधा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दो महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में गश्त के दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एक सिपाही पर हमला कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी। बाद में आरोपी फरार होने लगे। पुलिस की टीम ने मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इनकी पहचान पूनम (30) और सुनीता (30) के रूप में हुई है। दोनों खजूरी खास इलाके में रहती हैं। इनका शराब का धंधा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी के दौरान हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इनके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक स्पेशल स्टाफ में तैनात सिपाही विनय की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। विनय ने बताया कि 19 मई की रात को वह अपनी टीम के एसआई अजय स्वामी, एएसआई सतीश राणा और सिपाही जगदीश के साथ बाइक से इलाके में गश्त कर रहे थे। इस बीच यह दयालपुर के सादतपुर इलाके में शराब के ठेके पास पहुंचे। यहां नजदीक ही करीब 15 से 20 लोग खड़े थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम को सूचना मिली कि माफिया शराब को इधर-उधर करने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी करने का प्रयास किया। यह देखकर कुछ लोग टीम को देखकर वहां आ गए। महिलाएं कहने लगीं कि वह शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई नहीं करने देंगी। इस दौरान इन लोगों ने विनय को पकड़कर उसकी पिटाई कर उसकी वर्दी फाड़ दी। बाद में सभी फरार होने लगे। पुलिस की टीम ने पूनम और सुनीता को मौके पर ही काबू कर लिया। बाद में इनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है। हमले के दौरान विनय को मामूली चोटें लगीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें