फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- नहीं होगा दिल्ली एम्से के डॉक्टरों का तबादला

Mon, 27 Sep 2021 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंत्रालय ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि विभिन्न समाचार पत्रों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से दी गई खबरें गलत व भ्रामक हैं।  
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिनमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के हवाले से एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण होने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंत्री ने शनिवार को एम्स के 66वें स्थापना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि सरकार जल्द ही देशभर के सभी एम्स में एक समान चिकित्सा मानकों को लागू करने के लिए एक ट्रांसफर नीति लागू करेगी।

इस नीति के चलते एम्स दिल्ली से बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के स्थानांतरण नए बने एम्स में किए जाएंगे, जबकि एम्स दिल्ली में नए डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। मंत्रालय ने आगे कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि विभिन्न समाचार पत्रों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से दी गई खबरें गलत व भ्रामक हैं।  स्वास्थ्य मंत्री ने कल ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, मंत्री ने यह आशा जताई थी कि एम्स से पास होने वाले छात्र पूरे देश में बन रहे एम्स अस्पतालों को समृद्ध बनाएंगे। अपने समृद्ध अनुभव के साथ मौजूदा फैकल्टी भी इन संस्थानों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें