फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : दिल्ली के चिड़िचाघर में आज से सुनाई दे सकती है गुजरात के शेरों की दहाड़

Mon, 27 Sep 2021 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गुजरात के सरदार पटेल चिड़ियाघर से पहुंचेंगे सिंह। दिल्ली से भेजे जाएंगे दरियाई घोड़े।
विज्ञापन
शेर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चिड़ियाघर में आज गुजरात के तीन शेर दहाड़ सकते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि गुजरात से दिल्ली के लिए लाए जा रहे तीन शेर सोमवार की सुबह पहुंच सकते हैं। इनके पहुंचने के बाद चिड़ियाघर में कुले शेरों की संख्या सात हो जाएगी। वहीं, इसके बदले में यहां से दरियाई घोड़ों को गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने गत माह ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। इसके तहत गुजरात के सरदाल पटेल चिड़ियाघर से दो नर व एक मादा शेर को दिल्ली लाया जाना है। लेकिन, पूरे सितंबर लगातार हो रही बारिश की वजह से एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम में देरी हो रही थी। चिड़ियाघर के एक अधिकारी के मुताबिक, वन्यजीवों को दूसरे चिड़ियाघर से लाने के लिए भी मौसम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

क्योंकि, तापमान के सामान्य होने पर ही वन्यजीवों को लाया जा सकता है। अधिक गर्मी होने या फिर बारिश की स्थिति में वन्यजीव की तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए प्रशासन सही मौसम और बारिश रूकने का इंतजार कर रहा था। चूंकि, अभी दिल्ली में बारिश रूकी हुई है और सर्दी शुरू होने वाली है। इसलिए यह मौसम वन्यजीवों को लाने व ले जाने के लिए अनुकूल है। 
विज्ञापन


अभी चार सिंह को देखने के लिए पहुंचते हैं पर्यटक
चिड़ियाघर में इस समय कुल चार सिंह हैं। इसमें सुंदरम, अखिला, रोहन व हेमा शामिल है। इससे पहले अमन नाम का सिंह भी हुआ करता था, लेकिन कुछ समय पहले ही बीमार रहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन लगातार अन्य सिंह को लाने के लिए प्रयास कर रहा था,  लेकिन किसी भी चिड़ियाघर की ओर से हरी झंडी नहीं मिल रही थी। पिछले माह ही तीन सिंह के लिए गुजरात के चिड़ियाघर ने मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें