दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि वसंतकुंज (नार्थ) पुलिस को रविवार दोपहर करीब दो बजे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवती के कपड़े एकदम ठीक थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनिया गाजियाबाद के ही रहने वाले शिवम चौहान के साथ शनिवार को लक रेजीडेंसी होटल आई थी। उन्होंने रविवार दोपहर तक होटल बुक कराया था। हाउसकीपिंग स्टाफ जब कमरे में सफाई करने गया तो युवती बैड पर मृत पड़ी हुई थी। शिवम कमरे से गायब था।
चार सालों से थी दोस्ती
होटल प्रशासन ने इनकी सूचना पुलिस को दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि सोनिया की पिछले चार वर्ष से शिवम चौहान से दोस्ती थी। शिवम ने ही अपने नाम से होटल बुक कराया था। रविवार देर शाम तक युवक का पता नहीं लगा था।