फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बेगम विहार में मकान की छत गिरने से पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

Sat, 08 Jan 2022 07:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बृहस्पतिवार रात 10 बजे सभी सो गए थे। तड़के सवा चार बजे अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे और सभी को मलबे से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के बेगम विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां सो रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त केदार (65) और पुत्र सोनू (30) के रूप में हुई है, जबकि प्रमोद (35) और अनिल (30) घायल हो गए। यह दोनों केदार के भांजे हैं। केदार राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि अन्य लोग मजदूरी करते थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 10 बजे सभी सो गए थे। तड़के सवा चार बजे अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग वहां पहुंचे और सभी को मलबे से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तब तक प्रमोद और अनिल को मलबे से बाहर निकालकर पास के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था।

अपने भांजों से मिलने आया था केदार

प्रमोद ने बताया कि वह मूलत: यूपी में एटा के बजेदीपुर का रहने वाला है। उसका मामा केदार अपने बेटों सोनू और मुन्ना के साथ बेगम विहार में रहते थे। बृहस्पतिवार रात केदार अपने बेटे सोनू के साथ उनसे मिलने आए थे।

कई बार कर चुका था शिकायत

प्रमोद ने बताया कि जब से कमरा किराए पर लिया था तभी से मकान मालिक को छत की मरम्मत करने के लिए कहा जा रहा था। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद छत टपकने लगी। उसने मकान मालकिन को बुलाकर उसे दिखाया और उसकी मरम्मत करवाने की बात कही, लेकिन उसने काम नहीं करवाया। मकान मालकिन इसी गली में अपने दूसरे मकान में रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें