फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीटीआई ने डीएम, डीसीपी से की मांग- बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दी जाए अतिरिक्त सुरक्षा

Mon, 01 Nov 2021 10:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बड़े-बड़े मार्केट्स सदर बाजार, खारी बावली, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, कमला नगर, चांदनी चौक और शाहदरा, राजौरी गार्डन, तिलक नगर में भीड़ अधिक है। व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने दिल्ली के 11 डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और 15 डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापारिक संगठनों ने बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। दिल्ली के तमाम थोक और रिटेल बाजारों में दीपावली की भीड़ दिखाई दे रही है। मार्केट में भीड़ होने से ट्रेडर्स उत्साहित होते हैं, लेकिन महामारी कोविड-19 के दौर में यही भीड़ चिंता का कारण भी बनी हुई है। बड़े-बड़े मार्केट्स सदर बाजार, खारी बावली, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, करोल बाग, कमला नगर, चांदनी चौक और शाहदरा, राजौरी गार्डन, तिलक नगर में भीड़ अधिक है। इस मुद्दे पर व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली के 11 जिला अधिकारियों और 15 पुलिस उपायुक्तों को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन



सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल व अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि मार्केट में भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की है। दीपावली व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इस पर बाजारों में भीड़ होना स्वभाविक है। राष्ट्रीय राजधानी सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट भी है। लॉकडाउन और कोविड के केस कम आने पर बाजार फिर से उठने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि मिठाई, बर्तन, कपड़े, सजावटी समान, जूलरी, इलेक्ट्रॉनिक आइट्मस, गिफ्ट आइटम, किराना और गाड़ियों की जमकर बिक्री हो रही है। अब अगले चार दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। दो नवंबर को धनतेरस है तो चार नवंबर को दीपावली है। बाजारों की सुरक्षा का भी मामला है। ऐसे में डीएम और डीसीपी को सख्त निगरानी रखनी होगी। व्यापारिक नेताओं ने यह भी कहा कि कई बाजारों में फोर्स की कमी है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। मार्केट एसोसिएशन्स सिर्फ जागरुकता फैला सकती हैं। दुकानदार अपनी शॉप में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करा सकते हैं। लेकिन सार्वजनिक जगहों पर प्रशासन को ही जिम्मेदारी निभानी होगी। महामारी अभी गई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें