फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल देशमुख मामला: वकील आनंद डागा और उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी को जमानत नहीं

Wed, 08 Sep 2021 09:46 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश विमल कुमार यादव ने दोनों को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि अभी मामले की जांच विचाराधीन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल जमानत देने का कोई आधार नहीं है।
 
विज्ञापन
अनिल देशमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को मुंबई के वकील आनंद डागा और उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी। उनपर महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रही जांच से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज लीक करने का आरोप है।
विज्ञापन


सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश विमल कुमार यादव ने दोनों को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि अभी मामले की जांच विचाराधीन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल जमानत देने का कोई आधार नहीं है।

बचाव पक्ष ने तर्क रखा कि उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है। उनके मुवक्किल ने जांच में सहयोग किया है। ऐसे में जमानत प्रदान की जाए। वहीं अभियोजन पक्ष ने मामले की जांच को देखते हुए जमानत याचिका पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन


अदालत ने छह सितंबर को सीबीआई की रिमांड बढ़ाने की याचिका खारिज करते हुए डागा और तिवारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत ने सीबीआई को उन्हें 20 सितंबर को पेश करने का निर्देश दिया था।

डागा, तिवारी और अज्ञात अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अनुचित लाभ के एवज में संवेदनशील और गोपनीय दस्तावेजों को लीक किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें