फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सिंगापुर जाने की अनुमति न मिलने से केजरीवाल नाराज, बोले- समझ नहीं आता मुझे जाने क्यों नहीं दिया जा रहा

Mon, 18 Jul 2022 01:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि मैं जनता द्वारा चुना गया एक विधायक हूं। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर मुझे सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा है। सिंगापुर सरकार ने मुझे दिल्ली मॉडल के बारे में बताने के लिए न्योता दिया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर में होने वाले वर्ल्ड सिटीज समिट में जाने की अनुमति न मिलने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जनता द्वारा चुना गया एक विधायक हूं। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर मुझे सिंगापुर जाने से क्यों रोका जा रहा है। सिंगापुर सरकार ने मुझे दिल्ली मॉडल के बारे में बताने के लिए न्योता दिया है। दिल्ली में स्वास्थ सेवाओं और स्कूलों की व्यवस्था के बारे में समिट में बताया जाना है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का ही गौरव बढ़ेगा।
विज्ञापन

  इसके साथ ही पैक्ड उत्पादों पर आज से लागू होने वाले जीएसटी को लेकर भी केजरीवाल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि बुनियादी खाद्य उत्पादों के रोजमर्रा के उपयोग की सामग्री पर लागू जीएसटी को वापस ले, यह सही नहीं है। दिल्ली सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है जो अपनी कई योजनाओं के माध्यम से बढ़ती मुद्रास्फीति से कोई राहत प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें