पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिले की साइबर सेल को क्राइम पोर्टल के जरिए ठगी की शिकायत मिली, जिसमें पीड़ित दीपक सहरावत ने बताया कि रात के समय उनके बैंक खाते से 89 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस को तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपियों ने जी-मेल के हैक कर ठगी को अंजाम दिया है।
पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और जीमेल को खंगाला तो खुल गईं पर्तें
पुलिस ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और जीमेल खाते को खंगाला। इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट की जानकारी हासिल की। वहां से दो ईमेल खातों का पता चला, जिनके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गिफ्ट वाउचर खरीदे जाते थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ क्रेडिट कार्ड से हुई खरीदारी की जानकारी पुलिस को मुहैया करवाई गई।
जांच में एक ही आईपी एड्रेस की पहचान हुई, जिसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली। पुलिस टीम कूरियर बॉय बनकर आरोपियों के पास गई। उनके मोबाइल पर फोन कर बाहर बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान प्रयागराज निवासी अनुराग सिंह और विकास कुमार मधेसिया के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अनुराग अपने टेलीग्राम खाते पर इंटरनेट कुकीज बनाने में माहिर है।