फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 10 लाख के गहने चुराने वाली युवती समेत दो गिरफ्तार, जूलरी बरामद

Fri, 04 Mar 2022 04:00 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बस्ती सराय निवासी सौरभ बाली ने सात फरवरी को घर में हुई चोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह छह फरवरी की रात साढ़े नौ बजे ऑफिस से घर पहुंचा था। तीसरी मंजिल पर गया तो आलमारी खुली थी। इसमें से गहने और फोन गायब था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने घर में चोरी की एक वारदात को सुलझाते हुए युवती व उससे जूलरी खरीदने वाले सुनार विपिन कुमार को गिरफ्तार किया है। करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी युवती तक पहुंची।

विज्ञापन


आरोपियों से सोने की छह अंगुठियां, दो टोप्स, हीरे का मंगलसूत्र व चांदी की छह अंगुठियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। गीता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके खिलाफ चोरी का एक मामला पहले से दर्ज है। वह नशा करने की आदी है। विपिन कुमार को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उत्तरी जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार आरोपियों की पहचान नानक पियाऊ, दिल्ली निवासी गीता (22) व करावल नगर निवासी विपिन कुमार (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बस्ती सराय निवासी सौरभ बाली ने सात फरवरी को घर में हुई चोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह छह फरवरी की रात साढ़े नौ बजे ऑफिस से घर पहुंचा था। तीसरी मंजिल पर गया तो आलमारी खुली थी। इसमें से गहने और फोन गायब था। चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत करीब 10 लाख रुपये थी।

300 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले

पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में युवती पीड़ित के घर में घुसती नजर आ रही थी। स्थानीय स्तर पर पूछताछ के बाद गीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी करने सीढियों से तीसरी मंजिल पर गई थी। कमरे में उसे आलमारी की चाबी मिल गई। गीता से पूछताछ के बाद सुनार विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके घर से चोरी की जूलरी बरामद कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें