फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब धीरे चलाने को कहा तो चाकू से हमला, पीड़ित एम्स में, आरोपी हिरासत में 

Thu, 09 Sep 2021 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का कहना था कि एक बार उसका सवारी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कैब में धारदार चाकू रखने लगा था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैब चालक ने दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी जितेंद्र राणा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अधिकारी ने चालक को सिर्फ कैब धीमे चलाने के लिए बोला था। अफसर को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हौजखास पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैब में चाकू लेकर चलता था। कैब चालक द्वारा इस तरह हमला दिल्ली में पहला मामला है। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र राणा परिवार के साथ मालवीय नगर में रहते हैं। उन्होंने राजौरी गार्डन से मंगलवार को कैब ली थी। वह कैब चालक राजकुमार शर्मा के साथ आगे और परिवार के सदस्य पीछे बैठे थे। चालक कैब को बहुत तेज चला रहा था। इस पर जितेंद्र राणा ने कैब धीमे चलाने के लिए कहा तो चालक भड़क गया और बदतमीजी करने लगा। 

आरोपी कैब चालक ने हौजखास मेट्रो स्टेशन के पास जितेंद्र राणा और उनके परिवार को नीचे उतार दिया। अधिकारी ने विरोध किया तो आरोपी ने कैब से चाकू निकालकर उन पर पांच-छह वार कर दिए। जितेंद्र को चाकू जांघ और दाहिने हाथ के ऊपर लगा है। लोगों ने कैब चालक राजकुमार शर्मा को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का कहना था कि एक बार उसका सवारी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कैब में धारदार चाकू रखने लगा था। 

 

विज्ञापन

दरोगा को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर को लूटने वाले तीन बदमाशों को बुधवार सुबह मुनिरका से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद निकेल, परवेज आलम और रिदम परचा निवासी झुग्गी बस्ती, सेक्टर-7 आरकेपुरम के रूप में हुई। मोहम्मद निकेल(28) के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।   

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि बुध विहार, मुनिरका निवासी कुणाल कुमार की तैनाती बिंदापुर थाने में है।  वह शनिवार को ड्यूटी कर थाने से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रात करीब 10:30 बजे वह मलाई मंदिर के पास पहुंचे तो गलत दिशा से तीन बदमाश आए और उनको रोक लिया। बदमाशों ने ईंट एसआई के सिर में मार दी। हेलमेट पहनने के कारण एसआई बच गए। 

इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपये व पर्स लूटकर फरार हो गए। वसंत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों से 12 हजार की नकदी, लूट की रकम में से 16 हजार का खरीदा गया मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने बताया कि वारदात के दौरान पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हैं तो वह मौके से भाग गए थे। इसके बाद दिल्ली, ऋषिकेश, देहरादून आदि जगहों पर घूमते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें