फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: एनजीओ में ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या, पुलिस के पहुंचने पर एनजीओ के कर्मचारी हो गए फरार

Thu, 09 Sep 2021 01:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में एक एनजीओ में काम करने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एनजीओ में काम करने वाले मौके से भाग गए। परिजनों ने एनजीओ में काम करने वाले चार लोगों पर संचालिका को जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संचालिका के चाचा ने लोहिया अस्पताल में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के साईंधाम अमेठी कोहना निवासी संजय तिवारी एक नर्सिंग होम में सुरक्षा गार्ड हैं। उनकी पुत्री दिव्यांगी तिवारी (22) का घर के पास ही ब्यूटी पार्लर है। दिव्यांगी एक  प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती भी थी। पांच दिन पहले दिव्यांगी ने एक एनजीओ में काम करना शुरू किया था। बुधवार को दिव्यांगी एनजीओ में काम करने के लिए गई और लगभग एक बजे उसकी हालत बिगड़ गई।

उसको उल्टी हुई और मुंह से झाग निकलने लगा। एनजीओ में काम करने वाले युवक ने ब्यूटी पार्लर में मौजूद छोटी बहन अभी को दिव्यांगी के अचानक बीमार होने की जानकारी दी। इसके बाद एनजीओ में काम करने वाले सभी लोग मौके से भाग गए। अभी की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन दिव्यांगी को लेकर भोलेपुर के एक नर्सिंग होम में ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने दिव्यांगी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय व आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार मौके पर पहुंचे। मां पुष्पा देवी, पिता संजय व भाई गौतम ने एनजीओ में काम करने वाले चार लोगों पर दिव्यांगी को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया। पिता ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के दौरान दिव्यांगी के चाचा लालू ने एंबुलेंस की चाबी निकाल ली। शव दिखाने को लेकर पुलिस से नोकझोंक होने पर हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे किसी तरह समझाकर शांत किया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली के साईंधाम अमेठी कोहना निवासी संजय तिवारी ने सूत उद्योग (एनजीओ) संचालक फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी बिट्टू सुलामान, कर्मचारी अजय, गीता, लता के खिलाफ पुत्री दिव्यांगी को जहर खिलाकर मार डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि यह लोग पुत्री दिव्यांगी को आए दिन परेशान करते थे। इसकी जानकारी पुत्री ने कई बार दी थी।

फोरेंसिक टीम ने उल्टी का लिया नमूना
ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत की जानकारी पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर उल्टी का नमूना लिया। घटना स्थल के फोटोग्राफ लेकर वीडियोग्राफी की।

दिव्यांगी से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने के मिले स्टांप
दिव्यांगी के परिजनों ने पुलिस को दो स्टांप पेपर दिए हैं। इसमें एनजीओ संचालकों ने दिव्यांगी से तीन लाख रुपये लेने की बात स्टांप पर लिखी है। रुपये बरेली के सीनियर इंजीनियर मध्य रेलवे को दिए गए। उन्होंने रुपये प्राप्त करने की बात भी स्टांप पर लिखी है। दिव्यांगी को रेलवे के टेली डिपार्टमेंट में नौकरी दिलाने का उल्लेख किया गया है। दूसरे स्टांप में दिव्यांगी को नियुक्ति पत्र लिखकर दिया गया और साक्षात्कार के लिए बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें