फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी कोर्ट शूटआउट : अपराध शाखा की टिल्लू से पूछताछ, पर्याप्त सबूत मिलने का दावा 

Thu, 30 Sep 2021 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

आज कोर्ट में शूटआउट का सीन रीक्रिएट किया जाएगा। इसके लिए सभी यूनिट की पुलिस को सूचना दी गई।
 
विज्ञापन
टिल्लू ताजपुरिया... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जेल में टिल्लू से पूछताछ की है। अपराध शाखा को रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले दोनों शूटर राहुल और जयदीप के मोबाइलों से सिम कार्ड नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस इस सोच में पड़ गई है कि क्या शूटर बिना सिम के मोबाइल सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन


ये बताया जा रहा है कि शूटर किसी और के वाई-फाई से मोबाइलों का इस्तेमाल कर रहे थे। शूटआउट के दौरान दोनों ही शूटरों के मोबाइल पर गोलियां लगी हुई हैं। ऐसे में दोनों फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अपराध शाखा शूटर व शूटरों को पनाह देने वाले दोनों आरोपियों के मोबाइल कों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। 

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया के खिलाफ इस बात के काफी सबूत मिले गए हैं कि उसने ही जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी। शूटरों को पनाह देने वाले उमंग यादव व विनय यादव ने पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि टिल्लू के कहने पर ही उन्होंने शूटरों को पनाह दी थी और टिल्लू के कहने पर ही शूटरों ने जितेंद्र गोगी की हत्या की है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोगी की हत्या के मामले में टिल्लू ताजपुरिया को मंडोली जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही नवीन बाली व सुनील राठी की भूमिका की जांच की जा रही है। 

अपराध शाखा के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहिणी शूटआउट का बृहस्पतिवार को कोर्ट नंबर 207 में सीन-रीक्रिएट किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली पुलिस की सभी उन यूनिट को सूचना दे दी गई है जो शूटआउट के समय वहां मौजूद थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शूटआउट के सीन-रीक्रएशन से पुलिस को काफी अहम सुराग व साक्ष्य मिल सकते हैं। सीन-रीक्रएशन पुलिस वालों के बयानों के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें