फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं दिल्ली में, फिर मुंबई और अहमदाबाद में

Fri, 17 Sep 2021 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनसीआरबी के मुताबिक 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली का पहला स्थान। गाजियाबाद, कानपुर और पटना में ऐसी एक भी वारदात दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, देश के 19 मेट्रो शहरों में बुजुर्गों के साथ सर्वाधिक अपराधिक घटनाएं दिल्ली में दर्ज की गई हैं। राजधानी में पिछले साल 906 घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि 2019 की तुलना में यह आंकड़ा कम है। उस दौरान ब़ुजुर्गों के साथ अपराध की 1076 वारदातें हुई थीं। 

विज्ञापन


एनसीआरबी के मुताबिक इस सूची में दिल्ली के बाद मुंबई दूसरे स्थान पर है। पिछले साल वहां 844 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद अहमदाबाद 709, चेन्नई 721, बंगलुरु 210, हैदराबाद 170 जबकि जयपुर में 157 घटनाएं हुई थीं। गाजियाबाद, कानपुर और पटना में ऐसी एक भी वारदात दर्ज नहीं की गई है। 

दिल्ली में हुई 906 वारदातों में से सात मामले हत्या के थे। दिल्ली ऐसा पहला शहर है जहां बुजुर्गों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। बुजुर्गों के साथ चोरी और लूट की 405 वारदातें भी दर्ज की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें