फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर का खुलासा : जेलों में होता है फोन का इस्तेमाल, करनाल कारागार में भी बजती हैं घंटियां

Mon, 25 Oct 2021 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर कौशल ने शूटरों को मुरथल में दिलवाए थे हथियार। दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कौशल की गिरफ्तारी डाली। 
विज्ञापन
mobile in jail - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की जेलों की तरह हरियाणा की करनाल जेल में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। दिल्ली की मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी को इंटरनेट कॉल कर जितेंद्र गोगी की हत्या करने वाले शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने को कहा था। 

विज्ञापन


जेल में बैठे ही कौशल ने दोनों ही शूटरों को हथियार उपलब्ध करवाए थे। ये खुलासा टिल्लू ताजपुरिया ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पूछताछ में किया है। अपराध शाखा ने कौशल की गिरफ्तारी डाल दी है और उसे जल्द ही प्रॉडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने करनाल जेल प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है। 

गौरतलब कि जेल में बंद टिल्लू ताजपुरिया के कहने पर शूटर सोनीपत के जगदीप उर्फ जग्गा और मेरठ के नितिन उर्फ राहुल त्यागी ने विरोधी गैंगगस्टर जितेंद्र गोगी 25 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में हत्या कर दी थी। इन शूटरों को आश्रय टिल्लू के गुर्गे उमंग व विनय ने दिया था। टिल्लू के कहने पर टिल्लू ने शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। शूटरों को हथियार मुरथल में दिए गए थे।
विज्ञापन


शूटरों के साथ उमंग भी हथियार लेने मुरथल गया था। इनको दो हथियार व कारतूस उपलब्ध कराए गए थे। टिल्लू ताजपुरिया ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने कौशल से सिग्रस एप के जरिए इंटरनेट कॉल कर बात की थी। टिल्लू ने जब कौशल से बात की उस समय वह करनाल जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। 

टिल्लू के खुलासे के बाद अपराध शाखा ने कौशल की गिरफ्तारी डाल डाल दी है। उसे जल्द ही पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा। जितेंद्र गोगी की हत्या मामले में ये छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले टिल्लू ताजपुरिया, नवीन बाली, आशीष चौधरी, शूटरों को पनाह देने वाले उमंग व विनय गिरफ्तार हो चुके हैं। टिल्लू, नवीन व आशीष के बाद जेल से ये चौथी गिरफ्तारी है। अपराध शाखा इस बात का पता लगा रही है कि शूटरों को मुरथल में हथियार किसने दिए थे। 

कौशल है हरियाणा का गैंगस्टर
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार कौशल चौधरी गुरुग्राम, हरियाणा का गैंगस्टर है। कौशल के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं। ये उस समय चर्चा में आया था जब उसने एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर जून, 2019 में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या करवा दी थी। 

तिहाड़ में मुलाकात के बाद टिल्लू का खास बन गया था
कौशल टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवानिया, बागपत के सुनील राठी सगिरोह,ा मोहम्मद इरफान उर्फ छेनू पहलवान के खेमे में शामल हो गया। उसकी दिल्ली की जेलों में इस खेमे के गैंगस्टरों से मुलाकात हुई थी। कौशल की रंजिश काला जठेड़ी-लारेंस विश्वनोई से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें