फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथालय संचालक के खिलाफ केस, लड़कों के सामने अर्द्धनग्न रहती थी लड़कियां

Fri, 16 Sep 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने नजफगढ़ में अनाथ बच्चों की दयनीय हालत और बच्चियों के अर्द्धनग्न रहने के मामले में अनाथालय के संचालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


फिलहाल यौन शोषण के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने हाईकोर्ट के समक्ष पेश अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

न्यायमूर्ति संजीव सचदेव के समक्ष पेश क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि नजफगढ़ स्थित प्रेमधाम आश्रम द्वारा संचालित ह्यूमन केयर इंटरनेशनल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

बच्चों को दिल्ली सरकार के अनाथालय में किया गया स्थानांतरित

- फोटो : फाइल फोटो
अदालत के निर्देशानुसार सभी बच्चों को दिल्ली सरकार के अनाथालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। अदालत ने आश्रम के संचालक को इस मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 3 नवंबर तय कर दी।

हाल ही में अदालत ने आश्रम के हालत की फोटो देखकर कड़ी नाराजगी जताई थी। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग ने उक्त आश्रम को नोटिस जारी कर सभी बच्चों को निर्मल छाया व किसी अन्य स्वीट होम के सुपुर्द करने का निर्देश दिया था। 

आश्रम के संचालक क्रिस्टोफर भट्टी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, और सुनवाई के दौरान इस तथ्य का खुलासा हुआ था। आश्रम में करीब 60 से 70 बच्चे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें