फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी में घर के पास गोली मारकर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमापुरी में घर के पास गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त वकील अहमद (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने वकील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्या लूटपाट या रंजिश में की गई, इसका खुलासा नही हो पाया है। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा क्राइम टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगे थे।
पुलिस के मुताबिक वकील अहमद परिवार के साथ ए-ब्लॉक दिलशाद कालोनी, सीमापुरी इलाके में रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। बृहस्पतिवार रात को वह अपने काम से लौट रहा था। इस बीच घर के पास एक युवक ने उसको गोली मार दी। गोली लगने के बाद वकील को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही अतिरिक्त जिला पुलिस उपायुक्त व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए द्वारा आईएसआईएस के मॉड्यूल के खुलासे का मामला:
तीन आरोपियों के घर के बाहर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे...
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में तीन आरोपियों के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। कैमरे इन लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से लगवाए थे या फिर इन कैमरों को लगवाने का कोई और मकसद था, सुरक्षा एजेंसियां इनकी छानबीन कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम ने इन कैमरों की सीडीआर भी अपने कब्जे में ली गई हैं। सूत्रों का कहना है कि अनस और जैद व जुबैर के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे मिले हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कही कोई गलत काम करते हुए बाहरी लोगों पर नजर रखने के लिए तो यह कैमरे नही लगवाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर इलाके के लोगों का कहना है कि जाफराबाद इलाके में चोरी और अन्य अपराधिक घटनाएं बहुत होती है, इसकी वजह से ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाते हैं, लेकिन यूनुस और जैद व जुबैर के परिवारों के ज्यादा बड़े काम नही हैं, ऐसे में उन्होंने क्यों सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, उसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें