फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई ने तीन मंजिल से कूदकर ड्रग्स सरगना को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई ने तीसरी मंजिल से कूद
विज्ञापन

ड्रग्स गिरोह के सरगना को दबोचा
50 हजार का था इनामी, कोर्ट ने घोषित कर रखा था भगोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एएसआई जितेंद्र ने बरेली के ड्रग्स सप्लाई गिरोह के सरगना राशिद खान उर्फ राशिद उर्फ साजिद (31) को तीसरी मंजिल से कूदकर दबोच लिया। राशिद ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार होने की कोशिश की थी। तीसरी मंजिल से कूदने पर जितेंद्र मामूली घायल हो गए। राशिद की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव ने बताया कि अपराध शाखा की नारकोटिक सेल ने 28 मार्च, 2016 को मोती नगर से तस्कर कर्मपुरा, दिल्ली निवासी अजय कुमार और मोती नगर निवासी प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। ये दिल्ली व अन्य राज्यों में इसे सप्लाई करते थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बरेली के गिरोह सरगना राशिद उर्फ साजिद से ड्रग्स लेते थे। कोर्ट ने राशिद को 22 नवंबर, 2016 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। सेल के इंस्पेक्टर अतुल त्यागी व दलीप कुमार की टीम राशिद की तलाश में थी। एएसआई जितेंद्र व सिपाही पंकज की टीम राशिद की तलाश में यूपी के बरेली गई थी। एएसआई जितेंद्र को दो अप्रैल को सूचना मिली कि राशिद बेहरा, जिला बरेली स्थित अपने घर आने वाला है। इस पर स्पेशल सेल के और पुलिसकर्मी बरेली भेजे गए। पुलिस ने तीन अप्रैल को घर पर दबिश दी तो राशिद अपने घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। उस समय एएसआई जितेंद्र पड़ोस के मकान की तीसरी मंजिल पर थे। पुलिसकर्मियों को देखकर राशिद दूसरी मंजिल से नीचे कूदा। एएसआई जितेंद्र लटककर दूसरी मंजिल पर कूदे और फिर वहां से नीचे छलांग लगा दी। अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से उन्होंने राशिद को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्षों से चला रहा था गिरोह
राशिद खान ने पूछताछ में बताया कि वह साथियों के साथ करीब चार वर्ष से ड्रग्स गिरोह चला रहा था। वेे दिल्ली और अन्य राज्यों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। राशिद खान ने बरेली कॉलेज, बरेली से वर्ष 2010-2011 में ग्रेजुएशन किया था। वर्ष 2015-16 में वह बरेली में ड्रग्स सिंडिकेट के संपर्क में आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें