अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार मेवात, मथुरा और मध्यप्रदेश से दिल्ली-एनसीआर में लगातार अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम को जांच में लगाया गया।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एनसीआर में अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने वाले अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मम्मन उर्फ मम्मद्दीन वर्ष 2019 से फरार था। वह लंबे समय से अवैध हथियार बनाने व सप्लाई करने में लगा हुआ था। इसके गिरोह के जुड़े बदमाशों को 26 मार्च को गिरफ्तार कर 19 पिस्टल व 24 कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस ने आरोपी मम्मन को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार मेवात, मथुरा और मध्यप्रदेश से दिल्ली-एनसीआर में लगातार अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम को जांच में लगाया गया। इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम ने 26 मार्च को समसू उर्फ समसुद्दीन, इब्रान, सनी और आकाश को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के पास से 19 पिस्टल व 24 कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह मम्मन उर्फ मम्मद्दीन से अवैध हथियार लेते हैं। इसके बाद पुलिस ने मेवात से मम्मन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपीका बेटा राहुल फरार होने में कामयाब हो गया।