फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : राजधानी के सरकारी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दौड़ कल से, दिशा-निर्देश जारी

Sun, 10 Apr 2022 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इन कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक कर सकते हैं। स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता मिलेगी।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के निजी स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब सरकारी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली में दाखिले की रेस 11 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑफलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक कर सकते हैं। स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता मिलेगी।   
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार सोमवार से संबंधित एरिया के सर्वोदय स्कूल से दाखिला फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड भी कर सकते हैं। सुबह की पाली में 8:30 बजे से  11.00 बजे तक व शाम की पाली के स्कूलों में दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक फॉर्म लेकर जमा कराया जा सकता है। 

नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2022 तक तीन वर्ष, केजी में दाखिले के लिए चार वर्ष व पहली कक्षा में दाखिले के लिए पांच वर्ष पूरी होनी चाहिए।  28 अप्रैल को आवेदन करने वाले बच्चों की सूची उनके फॉर्म में की गई गलती के साथ जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
  • एमसीडी की ओर से जारी मूल जन्म प्रमाणपत्र
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • आवासीय पत्ते के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज
  • अभिभावक के नाम राशन कार्ड जिसमें बच्चे का नाम हो
  • बच्चे या अभिभावक का डोमेसाइल सर्टिफिकेट
  • माता-पिता में से किसी एक का वोटर आई कार्ड
  • इलेक्ट्रिसिटी बिल, एमटीएनएल टेलीफोन, पानी का बिल
  • बच्चे या अभिभावकों के नाम का आधार कार्ड
  • बच्चे या अभिभावकों के नाम का पासपोर्ट
4 मई को जारी होगी सूची  
इसके पश्चात सुबह की पाली में ड्रा से चयनित हुए बच्चों की सूची चार मई को सुबह 11 बजे व शाम की पाली के लिए चयनित बच्चों की सूची दोपहर तीन बजे नोटिस बोर्ड पर जारी कर दी जाएगी। उसके बाद पांच मई से 13 मई तक दाखिले होंगे। सीटें खाली रहने     पर 17 मई से 19 मई तक प्रतीक्षा सूची में स्थान पाने वालों के दाखिले होंगे। यदि आरक्षित वर्ग की    सीटें नहीं भर पाती तो इन सीटों पर अनारक्षित वर्ग     के बच्चों को दाखिला मिल सकेगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें