फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स दस्ते ने अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तार हुए बदमाशों में एक काला जठेड़ी और दूसरा नंदू गैंग का सदस्य है। उनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, सात कारतूस, एक स्कूटी और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस का काम करने वाले कर्मचारी से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताया था। रकम न देने पर कर्मचारी के घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू की। 13 जनवरी की रात पुलिस को काला जठेड़ी गैंग के बदमाश के दिचाऊं एंक्लेव आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश इकबाल ने गोली चला दी। पुलिस के फायरिंग करने पर एक गोली इकबाल के पैर में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस घायल इकबाल को अस्पताल ले गई। इकबाल नजफगढ़ का रहने वाला है, जो काला जठेड़ी गैंग का शार्प शूटर है। उस पर आठ मामले दर्ज हैं। उसके पास मिली स्कूटी सिटी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक 11 जनवरी को बिंदापुर के एक प्रापर्टी डीलर के कार्यालय के बाहर गोली चलाई गई थी। छानबीन में पता चला कि गोलीबारी में नंदू गैंग का बदमाश विकास शामिल है। उस पर सांपला और दुजाना हरियाणा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को विकास के उत्तम नगर आने की जानकारी मिली। पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में नजफगढ़ मेन रोड पर मेट्रो पिलर 761 के नजदीक उसे घेर लिया। तभी उसने पुलिस गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से विकास घायल हो गया। वह सांपला रोहतक हरियाणा के इसमाइला गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरियाणा में तीन और आगरा यूपी में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें