फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: दिल्ली में फिर बढ़े कोरोना मरीज, एक दिन में 27 लोगों की मौत, 2683 नए मामले मिले

Tue, 01 Feb 2022 09:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 2683 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 4837 मरीजों को छुट्टी दी गई है।  27 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं पिछले एक दिन में 27 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 52736 सैंपल की जांच हुई थी जिनमें 5.09 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। 
विज्ञापन


इस दौरान 2683 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 4837 मरीजों को छुट्टी दी गई है। इसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होकर 16548 तक पहुंच गई है। फिलहाल दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 18,32,951 हुई है जिनमें 17,90,511 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25892 मरीजों की मौत हुई है। 

दिल्ली में अभी भी 37116 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। विभाग ने यह भी बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में अभी 1455 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 569 रोगियों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। जबकि 520 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। 
विज्ञापन


इनमें से 108 मरीजों की हालत काफी गंभीर है। इसलिए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनके अलावा 154 कोरोना मरीज कोविड निगरानी केंद्र और नौ संक्रमित रोगियों का उपचार कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बताया कि अब तक राजधानी में 1.23 करोड़ व्यस्क आबादी दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुकी है। वहीं 2.81 लाख लोगों को एहतियाती खुराक भी मिल चुकी है। 

इनके अलावा 8.14 लाख किशोर भी पहली खुराक लेकर टीकाकरण शुरू कर चुके हैं। पिछले एक दिन में 9066 किशोरों को दूसरी खुराक भी दी गई है जिन्होंने बीते महीने तीन जनवरी को कोवाक्सिन की पहली खुराक हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें