स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 373 हो गई है। इनमें से 14,12,880 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,084 है।
राजधानी में बृहस्पतिवार को 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 22 मरीज स्वस्थ हुए। इस एक मरीज की मौत हुई। आठ दिन बाद ऐसा हुआ है जब संक्रमण से किसी मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 373 हो गई है। इनमें से 14,12,880 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,084 है। फिलहाल 409 सक्रिय मरीज हैं इनमें से 110 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 260 मरीज हैं।
कोविड केयर केंद्रों में 11 रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 72,481 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 49,734 आरटी-पीसीआर से और 22,747 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 94 ही रह गए हैं।
विज्ञापन
1,37,846 को लगी वैक्सीन
पिछले 24 घंटों में 1,37,846 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 83,096 को पहली और 54,750 को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक एक करोड़ 54 लाख 73 हजार टीके लगाए जा चुके हैं।