फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी खत्म, आज करें रिपोर्ट, स्कूल न पहुंचने पर होगी कार्रवाई

Mon, 28 Feb 2022 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश। निदेशालय के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में दिल्ली में सभी पाबंदियों को समाप्त करने का आदेश आ गया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के कारण बीते दो वर्षों से स्कूल छोड़कर कोरोना ड्यूटी में तैनात शिक्षक अब फिर से कक्षाओं में पढ़ाते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर शिक्षकों की कोरोना ड्यूटी को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


निदेशालय के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में दिल्ली में सभी पाबंदियों को समाप्त करने का आदेश आ गया है। सोमवार से सभी पाबंदियों से दिल्ली को मुक्त किया जा रहा है। इसको देखते हुए कोरोना ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को अपने मूल स्कूलों में सोमवार को रिपोर्ट करनी है। यदि शिक्षक रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। 

आदेश के मुताबिक, जो शिक्षक डीडीएमए के मुख्यालय में तैनात हैं वह अगले आदेश तक वही तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि स्कूल खुलने के बाद से शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस वजह से शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों को कोरोना ड्यूटी से मुक्त किए जाने की मांग भी लगातार की जा रही थी।
विज्ञापन


शिक्षक संघ से जुड़े संतराम के मुताबिक, निदेशालय ने सही समय पर फैसला दिया है। क्योंकि, 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा नजदीक हैं। शिक्षकों की स्कूल वापसी से छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा के मुताबिक, स्कूल के पूरी क्षमता के साथ खुलने पर स्कूलों में पूरे स्टाफ की आवश्यकता है। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई का अधिक नुकसान हो रहा था, लेकिन नया फैसला राहत देने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें