दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार की मौजूदगी में मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर बुधवार को वायु सेना स्टेशन (तुगलकाबाद) के पास डायफ्राम वॉल (डी वॉल) का निर्माण शुरू किया गया।
मेट्रो फेज-4 के तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर पर बुधवार को वायु सेना स्टेशन (तुगलकाबाद) के पास डायफ्राम वॉल (डी वॉल) का निर्माण शुरू किया गया। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
एतिहासिक विरासत स्मारकों के संरक्षण के लिहाज से सिल्वर लाइन के संरेखण (एलाइनमेंट) में बदलाव के बाद डी वॉल के तैयार होने के बाद कॉरिडोर पर चल रहे निर्माण कार्य में और तेजी की उम्मीद की जा रही है। डी वॉल के निर्माण के मौके पर आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने पौधरोपण भी किया।
फेज-4 की निर्माणाधीन लाइन एयरोसिटी-तुगलकाबाद पर स्मारकों के संरक्षण के लिए दिल्ली मेट्रो ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से आपत्ति किए जाने के बाद इसके संरेखण (एलाइनमेंट) में बदलाव किया गया। अब स्मारकों से कॉरिडोर की दूरी थोड़ी अधिक हो गई हैं।
विज्ञापन
संगम विहार-तिगड़ी (एलिवेटेड) और मां आनंदमयी मार्ग स्टेशन (भूमिगत स्टेशन) के बीच की दूरी 3,721 मीटर है। इस कॉरिडोर के आसपास तुगलकाबाद किला, गयासुद्दीन मकबरा, आदिलाबाद किला और नाई-का-कोट जैसे चार प्रमुख स्मारक हैं। बदलाव के साथ शुरू हुए इस निर्माण से सिल्वर लाइन पर निर्माण की रफ्तार और तेजी आएगी।