फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली: फैबल की सीईओ पद्मश्री वारियर डिग्री देकर करेंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) शनिवार को अपना 52वां दीक्षांत समारोह पारंपरिक तरीके से आयोजित करने जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्रा पद्मश्री वारियर को मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है। वह प्रतिष्ठित संस्थान फैबल की सीईओ भी है।
विज्ञापन

समारोह में यूजी, पीजी, ड्यूल डिग्री, पीएचडी, गोल्ड मेडल अवार्ड प्राप्त करने वाले 2117 छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। छह पूर्व छात्रों को विशिष्ट एल्यूमनाई पुरस्कार, चार स्नातक स्वर्ण पदक और एक पूर्व छात्र को विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का आगाज में प्रो. राव संस्थान की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद समारोह का आगाज होगा। इसके अलावा एल्यूमनाई अवार्ड 2021 भी दिया जाएगा। इसमें शिक्षण व अनुसंधान श्रेणी, उद्यमिता, कॉरपोरेटर नेतृत्व व विशिष्ट एल्यूमनाई सेवा पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन

कोविड के चलते चार स्थलों पर कार्यक्रम
दीक्षांत समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. शांतनु राय ने बताया कि समारोह बेशक फिजिकल मोड से आयोजित हो रहा है, लेकिन कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसीलिए समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्रों को टीके की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। इसके अलावा 48 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
छात्रों की संख्या और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम चार स्थलों से चलेगा। इसको लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। मुख्य आयोजन डोगरा हॉल में होगा। यहां पीएचडी और मेडल व अवार्ड वाले छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। यूजी व पीजी समेत अन्य छात्र अलग-अलग हॉल में होंगे। उन्हें उनक विभाग प्रमुख डिग्री देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें