फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-फ्री डे : मेट्रो में आई खराबी ने किया यात्रियों को परेशान, अन्य सेवाएं भी प्रभावित

Thu, 23 Sep 2021 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

बुधवार को कार फ्री डे होने की वजह से जिन लोगों ने सार्वजनिक परिवहन सेवा को अपनाया, उन्हें भी मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह करीब एक घंटे से भी अधिक देर तक प्रभावित रही। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने कुछ देर बाद ट्वीट पर इंद्रप्रस्थ और मयूर विहार-1 के बीच तकनीकी खराबी की जानकारी दी। बुधवार को कार फ्री डे होने की वजह से जिन लोगों ने सार्वजनिक परिवहन सेवा को अपनाया, उन्हें भी मायूसी का सामना करना पड़ा। दफ्तर या दूसरे जरूरी काम से जाने वालों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। 

विज्ञापन


ग्रे लाइन से द्वारका स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को ब्लू लाइन मेट्रो में सफर के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 8.30 बजे से मेट्रो का परिचालन भी बंद रहा, नतीजतन यात्रियों को देरी हुई। मेट्रो परिचालन दोबारा करीब 9.30 बजे सामान्य होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली, मगर गंतव्य पहुंचने में देरी हुई। कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी न मिलने पर भी नाराजगी जताई। 

ब्लू लाइन पर इंद्रप्रस्थ और मयूर विहार-फेज 1 के बीच भी सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रभावित रही। ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर-21 से मयूर विहार के बीच मेट्रो सेवा एक घंटे से अधिक देर तक प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। द्वारका मेट्रो स्टेशन पर भी एक घंटे से अधिक देर तक मेट्रो की रफ्तार धीमी रही तो कुछ देर के लिए परिचालन बंद होने से यात्रियों की परेशानी बनी रही।
विज्ञापन


ग्रे लाइन पर भी मेट्रो की रफ्तार रही धीमी
ग्रे लाइन से ढांसा से द्वारका के बीच के सफर में भी यात्रियों को देरी से जूझना पड़ रहा है। इस कॉरिडोर पर मेट्रो के लिए यात्रियों को पांच मिनट के बजाय अब 10-15 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। आगे बलू लाइन पर भी सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें