फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने पर कारोबारी ने नौकर को शराब पिलाकर की पिटाई, मौत 

Thu, 07 Oct 2021 11:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

21 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर तीन रोहिणी के एक मकान में नौकरी की मौत हो गई है। पुलिस मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष वर्मा मिले। कमरे में बिस्तर के नीचे असलम नाम का नौकर अचेत पड़ा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ रोहिणी थाना पुलिस ने नौकर की हत्या में एक कारोबारी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतक ने उसकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर वह काफी गुस्से में था। कारोबारी ने अपने बुजुर्ग पिता की देखरेख के लिए नौकर को रखा था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त रोहिणी सेक्टर तीन निवासी लवली वर्मा और कराला निवासी अनुभव शर्मा के रूप में हुई है। लवली वर्मा का अपना कारोबार है, जबकि अनुभव शर्मा पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के पास से वह कोई काम नहीं कर रहा है।

21 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर तीन रोहिणी के एक मकान में नौकरी की मौत हो गई है। पुलिस मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग लक्ष वर्मा मिले। कमरे में बिस्तर के नीचे असलम नाम का नौकर अचेत पड़ा था। उसके शरीर पर बाहरी चोट का निशान नहीं था। पूछताछ में पता चला मूलत: बिहार निवासी असलम पिछले पांच साल से बुजुर्ग की देखभाल कर रहा था। उसे शराब पीने की लत लग गई थी। मौके पर बुजुर्ग का बेटा लवली वर्मा अपने दोस्त अनुभव शर्मा के साथ मिला। जिसने असलम की मौत के लिए कोई शक जाहिर नहीं किया।
विज्ञापन


पुलिस ने नौकर का पोस्टमार्टम करवाया। 6 अक्तूबर को उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत हादसा की वजह से नहीं, बल्कि अंदरुनी चोट लगने से हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शक होने पर पुलिस ने लवली वर्मा से पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि असलम ने कुछ दिन पहले उसकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर वह गुस्से में था। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर असलम को शराब पिलाई और नशे में होने के बाद उसकी पिटाई कर दी। अंदरुनी चोट लगने से असलम ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें