फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर 15 लाख से अधिक के जेवरात उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर के कर्मचारी को लूट लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे जांच के नाम पर रोका। बाद में करीब 15-16 लाख के सोने-हीरे के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जगदीश पटेल (20) ने मामले की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को ईरानी गैंग न अंजाम दिया है। करोल बाग थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूल रूप से गुजरात का रहने वाले जगदीश दिल्ली के मानसरोवर गार्डन कीर्ति नगर में रहता है। वह करोल बाग के बीडनपुरा में एक ज्वेलर के पास करीब दो साल से डिलीवरी बॉय का काम करता है। बुधवार शाम करोल बाग से चांदनी चौक के लिए जेवरात के दो बॉक्स लेकर निकला था। मेट्रो स्टेशन की ओर जाते समय हरध्यान मार्ग, मस्जिद के पास पहुंचा, तो एक आरोपी ने उसे रोक लिया। उसने पुलिस का आईकार्ड दिखाते हुए कहा कि उसे बाइक पर बैठे साहब बुला रहे हैं। जगदीश ने देखा कि दूर सड़क पर एक युवक बैठा हुआ था।
जगदीश के पहुंचते ही आरोपी ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान बैग से जेवरात का एक बैग चुरा लिया और बाइक पर बैठकर निकल गए। बाद में जगदीश को जेवरात के एक बैग के गायब होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें