फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की चाह: उत्तराखंड चुनाव के लिए आप ने तेज की चाल, कुमाऊं जाने को तैयार केजरीवाल

Wed, 15 Sep 2021 01:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को उत्तराखंड में एक दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार वह कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद संजीदा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक महीने बाद एक बार फिर उत्तराखंड जाने वाले हैं। पिछली बार के उलट इस बार वह कुमाऊं क्षेत्र से आप के हक में बात करेंगे। 19 सितंबर को उनका प्रदेश का दौरा होगा। जबकि पिछले महीने के मध्य में उन्होंने गढ़वाल रीजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि उत्तराखंड के दोनों प्रमुख क्षेत्रों में दिल्ली के मुख्यमंत्री का जाना जरूरी था। इसी के तहत इस बार उनका दौरा कुमाऊं में रखा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, आप उत्तराखंड विधान चुनाव में अपनी ताकत झोंक रही है। प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने के साथ पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम भी तय कर दिया है। सेना से सेवानिवृत्त अजय कोटियाल का आप ने उम्मीदवार बनाया है। वह प्रदेश में अपने स्तर पर भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ प्रचार अभियान में लगे हैं। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में आप को समर्थन भी मिल रहा है। इससे उत्साहित आप हर तरीके से प्रदेश के लोगों को लामबंद करने की कोशिश कर रही है।

पार्टी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल 19 सितंबर को उत्तराखंड में एक दिन की यात्रा पर जा रहे हैं। इस बार वह कुमाऊं क्षेत्र का दौरा करेंगे। वहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दौरे के दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अजय कोटियाल भी रहेंगे। इस दौरान वहां पार्टी के प्रचार के साथ उत्तराखंड सरकार की विफलताओं को भी जनता के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें