फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण: 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई दिल्ली की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 337

Thu, 16 Dec 2021 08:35 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को हवा की रफ्तार आठ से 15 किमी प्रति घंटा, मिक्सिंह हाइट 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 1340 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। 
विज्ञापन
वायु प्रदूषण, फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की हवा गुरुवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सफर(सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 337 है।

विज्ञापन


हालांकि दिल्ली-एनसीआर की हवा में सुधार होने की संभावना है। वायु मानक संस्था सफर के मुताबित, हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बनी हुई है। लेकिन, रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिल रही है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा व मिक्सिंग हाइट 1200 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 3700 वर्ग मीटर रहा।
विज्ञापन


आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों के भीतर इन सभी घटकों में वृद्धि होगी। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार पांच से 12 किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 1300 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रहने का अनुमान है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें